News

Ghaziabad: पैरा एथलीट चिराग त्यागी की जान लेने वाला निकला उसका ही साथी

The person who killed para athlete Chirag Tyagi turned out to be his own friend

गाजियाबाद (Ghaziabad) में हुई पैरा एथलीट (Para-Athletics) चिराग त्यागी (Chirag Tyagi) की हत्या का मामला चर्चा में है। इस हत्याकांड में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक चिराग की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका करीबी दोस्त है, जिसे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।

चिराग त्यागी का शव साईं उपवन में मिला था। चिराग की हत्या के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह भी पैरा खिलाड़ी है। उसने बदला लेने के लिए चिराग की हत्या की। फिलहाल घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल, चिराग त्यागी की हत्या के मामले में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के तमाम CCTV फुटेज चेक किए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि चिराग अपने दोस्त यश खटिक के साथ दिल्ली से ओला कैब से हिंडन तक गए थे। उसके बाद दोनों साईं उपवन गए, जहां चिराग की हत्या की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुरादनगर के रहने वाले यश खटिक को हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और आपस में इनकी काफी अच्छी दोस्ती थी।

इस मामले में DCP धवल जायसवाल ने बताया कि यश खटिक ने पूछताछ में बताया कि वह भी पैरा खिलाड़ी है। पहले चिराग त्यागी के साथ प्रैक्टिस करते थे। दोनों ने साथ में प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था। एक बार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान चिराग त्यागी ने यश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे यश का क्वालिफिकेशन कैंसिल कर दिया गया था। इसी बात से यश खटिक चिराग से नाराज चल रहे थे। इसका बदला लेने के लिए यश ने पिस्टल से गोली मारकर चिराग त्यागी की हत्या कर दी। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी यश खटीक की निशानदेही पर पुलिस वारदात में इस्तेमाल किए गए पिस्टल की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button