VIRAL

Karisma Kapoor की Brown का दमदार ट्रेलर रिलीज, सुलझाएंगी मौतों की गुत्थी

Karisma Kapoor starrer ‘Brown’ trailer out

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) बहुत जल्द एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। वो जल्द ही ZEE 5 की अपकमिंग सीरीज ब्राउन (Brown) में मुख्य किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। इस सीरीज के ट्रेलर को अब से कुछ देर पहले रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर में करिश्मा का अंदाज देखते बन रहा है। इस सीरीज की स्ट्रीमिंग 5 जून से जी5 के एप पर होगी।

बात ट्रेलर की करें तो ये एक सस्पेंस थ्रिलर है। इसमें करिश्मा कपूर इंस्पेक्टर रीटा ब्राउन का लीड रोल निभाती दिखाई दे रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत में करिश्मा एक भयानक सपने से जागती और डरी सहमी नजर आती हैं। इसके बाद करिश्मा का डायलॉग आता है जिसमें वो कहती हैं, बचाए जो सबको कहलाए देव, मारे जो सबको कहलाए दानव, इन देव और दानव के बीच कहां है मानव। करिश्मा कोलकाता पुलिस में अफसर हैं और शहर में हो रही मौत की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश करती दिखती हैं।

इन घटनाओं की जांच में उनका साथ देते हैं सूर्या शर्मा। वहीं जांच में दोनों को एक-एक कर कई वारदातें देखने को मिलती हैं। एक मर्डर केस के दौरान करिश्मा की मुलाकात Jisshu Sengupta से होती है, जोकि एक मनोवैज्ञानिक हैं। वो पूछताछ के दौरान करिश्मा के दिमाग से खेलते दिखते हैं। इस ट्रेलर को देख साफ है कि ये आखिर तक काफी सस्पेंस भरी कहानी बनकर निकलेगी। इस सीरीज में कई ऐसे चेहरे भी देखने को मिलने वाले हैं जो पिछले काफी समय से एक्टिंग से दूर रहे हैं। सीरीज में एक्ट्रेस हेलेन भी अहम किरदार निभाती दिख रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button