Salman Khan का मीडिया पर वार, देर रात शेयर की बैक-टू-बैक पोस्ट
Salman Khan loses his calm over the paps' behaviour
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान (Salman Khan) पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बीच वो एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह उनका मीडिया पर भड़कना है। सलमान खान को बीती रात हिंदुजा अस्पताल से बाहर आते हुए पैपराजी ने घेर लिया था। उन्हें वहां देख सलमान बेहद नाराज होते दिखे। सलमान ने पहले अस्पताल के बाहर की पैपराजी को फटकार लगाई। इसके बाद देर देर उन्होंने सोशल मीडिया पर बैक-टू-बैक पोस्ट शेयर कर मीडिया पर नाराजगी जाहिर की।
मंगलवार देर रात सलमान खान किसी बेहद करीबी से मिलने हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ सुरक्षाकर्मियों का जमावड़ा भी देखने को मिला। वहीं अस्पताल से बाहर आने के दौरान पैपराजी बार-बार सलमान-सलमान बोलते हुए फोटो खींचते दिखे। उन्हें देख सलमान की आंखों में नाराजगी साफ देखी गई। वहीं सलमान ने गाड़ी में बैठने से पहले इशारे कर पैपराजी पर गुस्सा जाहिर किया।
सलमान खान यहीं नहीं रुके उन्होंने देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बैक-टू-बैक कई पोस्ट शेयर की। इन पोस्ट्स में उन्होंने मीडिया पर वार किया। उन्होंने कहा कि जिस दिन तुम्हारा कोई करीबी अस्पताल में होगा उस दिन मैं भी वहां आकर फोटो खीचूंगा। सलमान ने आगली पोस्ट में लिखा, “60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला ये याद रख लेना, जेल में डालोगे…हाहा।”
सलमान ने लिखा, ऐसे मैं सौ जला दूंगा। भाई के एक भाई के दुख पर अगली बार ट्राई कर लेना मेरे साथ। बस ट्राइ कर लेना। जब भी तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा क्या मैं ऐसे रिएक्ट करूंगा। उन्होंने दूसरी पोस्ट में लिखा, लेकिन अगर वो मेरे लॉस से पैसे कमाना चाहते हैं। चुप रहो इंज्वॉय मत करो। भाई भाई भाई मातृभूमि पिक्चर की मां की आंख। पिक इंपॉर्टेंट है या लाइफ।
बता दें सलमान खान अपने परिवार और करीबियों को लेकर बेहद सेंसटिव हैं। किसी अपने की परेशानी में वो हमेशा उसके साथ खड़े नजर आते हैं। यही वजह है कि सलमान मीडिया के इस लापरवाह रवैये से इतने नाराज होते दिखे हैं।



