News

PM Modi ने Giorgia Meloni को गिफ्ट की ‘मेलोडी’ टॉफी, Video हुआ वायरल

PM Modi gifte melody toffee to Giorgia Meloni during Italy Visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इन दिनों पांच देशों की यात्रा पर है। इस यात्रा के दौरान अब वो इटली पहुंच गए हैं। पीएम मोदी (PM Modi) ने इटली पहुंच वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) से मुलाकात की। दोनों एक-दूसरे से बेहद गर्मजोशी से मिलते नजर आए। इस खास मौके पर पीएम मोदी अपनी दोस्त मेलोनी के लिए एक खास गिफ्त लेकर पहुंचे। इस गिफ्ट को देख मेलोनी बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने मोदी द्वारा भेंट किए गए गिफ्ट के साथ एक Video सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच की दोस्ती अक्सर चर्चा में रहती आई है। दोनों देशों के साथ-साथ दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच बेहद खास बॉन्ड है। वहीं इस बॉन्ड की झलक पीएम मोदी द्वारा दिए गए तोहफे में भी नजर आती है। पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी का एक पैकेट गिफ्ट किया है। इस गिफ्ट को देखकर मेलोनी खासा खुश नजर आईं।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी का शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, तोहफे के लिए शुक्रिया। जॉर्जिया द्वारा शेयर किए वीडियो में वो मोदी के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में पीएम मोदी के हाथ में मेलोडी टॉफी का पैकेट देखा जा सकता है। वहीं मेलोनी इसे देख काफी खुश दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वो बोलती हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे लिए एक बहुत अच्छी टॉफी लाए हैं। मेलोडी। इसके बाद दोनों खिलखिलाते हुए हंसते दिखाई देते हैं।

बता दें पीएम मोदी और पीएम मेलोनी के इस वीडियो पर मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कोई इसे दोनों देशों के बीच का भाईचारा बता रहा है तो कोई इसका मजाक उड़ाता दिखा। वहीं कुछ लोगों को तो ये एक AI वीडियो लग रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button