News

Raghav Chaddha: उपनेता पद से हटाए गए राघव चड्ढा, सदन में बोलने पर भी रोक

AAP removes Raghav Chadha as party's Rajya Sabha deputy leader

आम आदमी पार्टी (AAP) ने युवा नेता राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) पर बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने उन्हें उपनेता पद से हटाते हुए सदन में बोलने से भी रोक दिया है। राघव चड्ढा की जिम्मेदारी अब अशोक मित्तल निभाते दिखेंगे। इस बदलाव को लेकर पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र सौंप दिया है।

आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए इस बड़े फेरबदल के पीछे की वजह का अभी खुलासा नहीं किया गया है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो राघव चड्ढा को हटाने के पीछे अनुशासन बताया गया है। वहीं उनकी जगह ले रहे अशोक मित्तल पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और वो एलपीयू के चांसलर भी हैं। पार्टी ने इस बदलाव की जानकारी राज्यसभा सचिवालय को दे दी है। राज्यसभा में पार्टी के नेता संजय सिंह ही बने रहेंगे।

बता दें राघव चड्ढा पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में रहे हैं। वो राज्यसभा में युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने की वजह से काफी पसंद भी किए जा रहे हैं। वो राज्यसभा में जनता के लिए आवाज उठाने की वजह से लगातार युवाओं में अपनी खास जगह भी बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं पार्टी द्वारा उठाया गया ये कदम कहीं ना कहीं उन्हें बैकफुट पर लाने की ओर इशारा करता दिख रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button