Ravindra Jadeja: CSK की हालत देख इमोशनल हुए जडेजा, चूमी पीली जर्सी
Ravindra Jadeja became emotional and kissed the yellow jersey

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला गया। ये मुकाबला लगभग एकतरफा रहा और इसे राजस्थान की टीम ने इसे आठ विकेट से जीत लिया। ये मुकाबला अब RR के नए खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की वजह से चर्चा में है। इस मुकाबले में रवींद्र बेहद इमोशनल नजर आए। वो मैच के बाद CSK की जर्सी को चूमते भी देखे गए।

रवींद्र जडेजा पिछले काफी समय से सीएसके की टीम के मुख्य खिलाड़ी के रूप में खेलते नजर आए हैं। वो इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं। आईपीएल के 19वें सीजन के अपने पहले मैच में रवींद्र ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए दो विकेट अपने नाम किए। वहीं विकेट लेने के बाद उन्होंने तीखे तेवर दिखाते हुए गन शॉट का एक्शन भी दिखाया। जिसके बाद ये माना गया कि वो अपनी नई टीम के रंग में रंग चुके हैं।

वहीं मैच में CSK का बुरा प्रदर्शन देख जडेजा काफी परेशान दिखाई दिए। वो फील्डिंग के दौरान बेहद इमोशनल देखे गए। उन्हें बाउंड्री के पास भावुक होते हुए कैप्चर किया गया। वहीं मैच को जीत जाने के बाद रवींद्र चेन्नई के खिलाड़ी खलील से बातचीत करते नजर आए। उन्होंने बात करने के दौरान सीएसके की पीली जर्सी को चूमा। टीम के बैज को चूमने के दौरान की उनकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।



