VIRAL

MS Dhoni: CSK फैन्स को तगड़ा झटका, दो हफ्ते नहीं खेल सकेंगे धोनी

MS Dhoni to skip first two weeks of IPL 2026 due to calf injury

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) के शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खेमे से एक बुरी खबर सामने आई है। ये खबर किसी और से नहीं बल्कि सबके चहेते महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) से जुड़ी है। एम एस धोनी आईपीएल के शुरूआती दो हफ्ते में मैदान से दूर रहेंगे। इसके पीछे की वजह उनकी चोट को बताया गया है।

सीएसके के लिए ये एक बड़े झटके जैसा है। टीम में धोनी का होना ही टीम और फैन्स के लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। वहीं शुरुआत से ठीक पहले आई इस खबर ने फैन्स को तगड़ा झटका दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो थाला चोट की वजह से शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। मैनेजमेंट की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर ये खबर दी गई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी की पिंडली में खिंचाव हुआ है, जिसकी वजह से वो शुरुआती दो हफ्ते यानी चार मैचों में नहीं खेल सकेंगे।

टीम फ्रेंचाइजी ने 28 मार्च को इसकी पुष्टि की है। वहीं शुरुआती मैचों में धोनी के बाहर होने की वजह से विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन (Sanju Samson) या उर्विल पटेल (Urvil Patel) संभाल सकते हैं। बता दें धोनी पिछले कुछ सीजन्स से लगातार अपनी बैक इंजरी और थाई इंजरी की वजह से पहले जैसे खेल नहीं पा रहे हैं। वो सिर्फ फैन्स के लिए मैच में नजर आते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button