VIRAL

Arvind Kejriwal: भावुक हुए केजरीवाल, रोते हुए बोलें ‘मैं ईमानदार हूं’

Arvind Kejriwal Breaks Down After Court Clears Him In Delhi Liquor Policy Case

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को शराब घोटाला केस में बरी कर दिया गया। शुक्रवार को इस केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 लोगों को रिहा करते हुए सीबीआई की जांच पर सवाल उठाए। वहीं इस मामले में बरी होने के बाद केजरीवाल भावुक होते नजर आए। वो मीडिया के सामने बयान देने के दौरान रोते दिखे।

शुक्रवार को मामले में बरी होने के बाद केजरीवाल ने मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान केजरीवाल अपने आंसू रोक नहीं पाए और कैमरा के सामने ही रोने लगे। उन्हें भावुक होता देख पास खड़े मनीष सिसोदिया ने उन्हें गले लगाया और संभलने के लिए कहा। केजरीवाल ने खुद को ईमानदार बताया और साथ ही भाजपा की मंशा पर निशाना साधा।

उन्होंने मीडिया के सामने कहा, पिछले कुछ सालों से भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी, आज कोर्ट ने सारे आरोप खारिज कर दिए और जितने भी अभियुक्त थे सबको आरोपमुक्त कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय न्याय प्रणाली पर भरोसा है और सत्य की जीत हुई है।

केजरीवाल ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, मोदी जी और अमित शाह जी ने मिलकर आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षडयंत्र रचा। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए पार्टी के पांच सबसे बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया, यहां तक कि सिटिंग चीफ मिनिस्टर को जेल में डाला गया। ये इतिहास में पहली बार हुआ जब किसी चीफ सिटिंग मिनिस्टर को घर से घसीट कर जेल में डाल दिया गया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने अपनी जिंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है। इन्होंने झूठा केस लगाया और आज ये साबित हो गया।

बता दें दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल को दिल्ली चुनाव के ठीक पहले शराब घोटाला केस में दोषी ठहराते हुए जेल में डाल दिया गया था। वहीं अब कोर्ट ने इस मामले को पूरी तरह से निराधार बताते हुए उन्हें बरी कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button