News

Rinku Singh Father death: रिंकू सिंह के पिता का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Rinku singhs father passes away after cancer battle

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया। उन्होंने 27 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो पिछले कुछ समय से लिवर कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में चल रहा था, वो वहां वेंटिलेटर पर थे। तबीयत को बिगड़ता देख रिंकू आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप सिरीज के बीच में पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन तबीयत स्थिर देख वो दोबारा मैच खेलने के लिए चेन्नई रवाना हो गए थे।

पिता के निधन का दुखद समाचार सुनते ही रिंकू सिंह घर पहुंच गए हैं। रिंकू के पिता खानचंद मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं। वो घर चलाने के लिए गैस सिलेंडर को डिलिवर करने का काम करते थे। इस काम में उनके बेटे भी हाथ बंटाया करते थे। आर्थिक तंगी के बावजूद रिंकू के माता-पिता ने क्रिकेट खेलने के उनके सपने को सपोर्ट किया।

बता दें रिंकू सिंह के पिता के निधन के बाद अब रिंकू और सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) की शादी को टालने की आशंका है। दोनों इसी साल जून में एक-दूसरे से शादी करने वाले थे। दोनों ने पिछले साल जून में सगाई की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button