News

Petrol: 1 अप्रैल से देश में एथेनॉल ब्लेंड E20 पेट्रोल अनिवार्य

Govt Mandates Nationwide Sale Of E20 Petrol From 1st April 2026

आगामी 1 अप्रैल से देश में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जो सीधे-सीधे आम लोगों और तेल कंपनियों पर असर डालेगी। केंद्र सरकार ने तेल बेचने वाली कंपनियों को साफ निर्देश दिए है कि 1 अप्रैल 2026 से देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एथेनॉल ब्लेंडेड (E20) पेट्रोल ही बेचा जाएगा। इस पेट्रोल में अधिकतम 20 प्रतिशत इथेनॉल होगा और इसका न्यूनतम रिसर्च ऑक्टेन नंबर यानी RON 95 होना जरूरी है।

तेल कंपनियों को ये आदेश केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है। ये नोटिफिकेशन 17 फरवरी को जारी किया गया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन में मंत्रालय ने कहा है कि तेल कंपनियां वही पेट्रोल सप्लाई करें जो E20 मानकों पर खरा उतरता हो।

E20 फ्यूल एक ऐसा पेट्रोल मिश्रण है जिसमें 20 फीसदी एथेनॉल और 80 फीसदी पारंपरिक पेट्रोल होता है। Ethanol एक बायो-फ्यूल है जो मुख्य रूप से गन्ने, मक्का या अन्य फसलों से बनाया जाता है, और इसे फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता घटाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button