VIRAL

Biker Dadi: बुजुर्ग महिला ने यूं दौड़ाई बाइक, सब हुए हैरान, वायरल हो रहा Video

राजस्थान में दिखा बूढ़ी दादी का स्वैग

सड़क पर युवा लड़के लड़कियों को बाइक दौड़ाते तो आपने बहुत देखा होगा लेकिन क्या आपने किसी दादी को सड़क पर बाइक दौड़ाते देखा है। ऐसा नजारा शायद ही आपने देखा हो। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक दादी का स्वैग तेजी से वायरल हो रहा है। उनका बाइक चलाते हुए एक वीडियो सामने आया है जो खूब चर्चा लूट रहा है।

वायरल हो रही दादी का ये वीडियो राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर (Ajmer) का है। इस वीडियो में बुजुर्ग महिला राजस्थानी कपड़ों में बाइक पर बैठी नजर आती है। इसके बाद बाइक पर उनके पीछे एक अन्य बुजुर्ग महिला बैठती है और उसके बाद एक और महिला और आखिर में धोती पहने एक आदमी भी बाइक के कैरियर पर सवार होता है। चारों बाइक पर बैठते हैं और दादी बाइक को सड़क पर दौड़ाते हुए अपनी राह की ओर निकल जाती हैं। वीडियो में नजर आ रहे चारों लोग ग्रामीण नजर आ रहे हैं।

जहां बाइक को युवाओं के शौक के तौर पर देखा जाता है। वहीं अब दादी का ये अनोखा वीडियो खूब सुर्खियां लूट रहा है। हर कोई दादी का ये बाइकर अंदाज देख खूब तारीफ कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button