Uttar Pradesh: शादी में नाचने आई लड़की के साथ भागा दुल्हन का भाई
उत्तर प्रदेश से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी में डांस करने आई लड़की को लेकर एक लड़का फरार हो गया। ये लड़का कोई और नहीं बल्कि दुल्हन का भाई है। परिजनों की शिकायत पर अब पुलिस दोनों की खोजबीन कर रही है।

सामने आया ये मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है। यहां 5 दिसंबर को हुई शादी में मनोरंजन के लिए दुल्हन वालों ने एक डांसर बुलाई थी। आधी रात को जब डांसर (सोनी) का प्रोग्राम खत्म हुआ तब दुल्हन का भाई (बिलाल) डांसर लड़की को उसके घर छोड़ने के लिए निकला। इस बीच दोनों के बीच बातचीत हुई और दोनों ने एक-दूसरे के साथ नंबर एक्सचेंज किया। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। कुछ ही समय में ये प्यार इतना गहरा हो गया है कि दुल्हन का भाई बिलाल जिसकी शादी 3 दिसंबर को हुई थी। वो अपनी नई नवेली पत्नी से बात तक नहीं कर रहा था। इसके बाद युवक डांसर के साथ फरार हो गया। परिजन पहले तो खुद युवक की तलाश करते रहे लेकिन बाद में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने शिकायत के बाद छानबीन शुरू की। उन्हें दोनों का एक सीसीटीवी फुटेज जयपुर के एक होटल का मिला है।
बता दें इस मामले में परिजनों ने डांसर लड़की पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वो इससे पहले भी ऐसा कर चुकी है। यही नहीं उनका आरोप है कि डांसर लड़की अपने पूर्व प्रेमी की हत्या भी कर चुकी है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर तलाश में जुटी हुई है।



