GALLERY

Shehnaaz Gill ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, फैन्स ने कहा ‘चायनीज गुड़िया’

Shehnaaz Gill latest Photoshoot Goes Viral on Internet

पंजाबी बाला शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) हाल ही में Saad Lamjarred के साथ बेजाफ (Bezaf) गाने में नजर आई हैं। इस गाने को फैन्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच शहनाज ने अपना ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में वो व्हाइट कलर के खूबसूरत आउटफिट में नजर आ रही हैं। शहनाज ने स्ट्रेपी व्हाइट पेंपलम टॉप के साथ व्हाइट कलर की फिशकट स्कर्ट पहनी है। वो स्ट्रेट हेयर लुक के साथ हैवी मेकअप में नजर आईं। शहनाज ने अपने इस बोल्ड अवतार में ढ़ेर सारे पोज देते हुए तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इन तस्वीरों को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ इंस्टाग्राम यूजर उनके हटके लुक की सराहना करते दिखे। वही कुछ लोगों ने शहानाज को चायनीज गुड़िया तक कहा है। सुष्मिता राना नाम की इंस्टा यूजर ने कमेंट कर लिखा, शहनाज आप एकदम चायनीज गुड़िया लग रही हो। बता दें शहनाज गिल रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 में नजर आने के बाद दर्शकोंं के दिलों में झा गई थी। इसके बाद से उन्हें बॉलीवुड में एंट्री मिली और अब वो किसी पहचान की मुहोताज नहीं है। देखें शहनाज की खूबसूरत तस्वीरें।

Picture Courtesy Shehnaaz Gill Instagram.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button