Nora Fatehi Bridal Look: दो महीने में तैयार हुए नोरा फतेही का लहंगा, नजर हटाना मुश्किल
Nora Fatehi Bridal Look Goes Viral
Nora Fatehi Bridal Look: नोरा फतेही का दुल्हन वाला लुक चर्चा में है। उनके लहंगे को बनने में दो महीने का समय लगा है। नोरा के ब्राइडल लुक से नजर हटा पाना बेहद मुश्किल है।

Nora Fatehi Bridal Look: बेहतरीन डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अब अपने ब्राइडल लुक (Nora Fatehi Bridal Look) को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनका ये ब्राइडल लुक हाल ही में दुबई में देखने को मिला, जब वो दुल्हन के खूबसूरत अवतार में रैंप पर उतरीं। नोरा का ब्राइडल लुक कुछ ऐसा था कि उनसे नजर हटा पाना बेहद मुश्किल नजर आया। फैन्स का उनका ये खूबसूरत अवतार बेहद पसंद आ रहा है।

नोरा फतेही अपने लुक्स और परफेक्ट फिगर को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वहीं अब उनका दुल्हन वाला लुक चर्चा लूट रहा है। उनका ये अवतार हाल ही में दुबई में आयोजित हुए फैशन शो के दौरान देखने को मिला। नोरा इस खास मौके पर फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) द्वारा डिजाइन किए खूबसूरत ब्राइडल लहंगे को पहने नजर आईं।
नोरा ने इस मौके पर मनीष मल्होत्रा के इनाया ब्राइडल कलेक्शन को रिप्रेजेंट किया। वो उनके शो की शो-स्टॉपर भी बनीं। नोरा ने रैंप पर मरून शनील बेस का लहंगा पहना। उनके लहंगे में हैवी एंब्रोएड्री देखने को मिली। चांदी के तारों से बनी बूटी में कटदाने का इस्तेमाल किया गया है। नोरा ने इस लहंगे के साथ डीप नेक ब्लाउज पहना था। साथ में नेट की कटआउट चुन्नी ली थी।
मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए इस लहंगे को बनाने में करीब 2 महीने का समय लगा है। नोरा ने इस चमकदार लहंगे को पहन खूबसूरत एंट्री ली। वो गले में हैवी डायमंड चोकर पहने दिखाई दी। नोरा ने साथ में मांग टीका भी लगाया था। वो बेस मेकअप और ग्लोसी लिप शेड में नजर आईं। नोरा ने अपने इस अंदाज में खूबसूरत तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। वहीं मनीष मल्होत्रा ने भी अपने इस खूबसूरत कलेक्शन की शो-स्टॉपर के साथ तस्वीरें साझा की है।