VIRAL

THE VVAAN Teaser: रहस्यमयी वन में हुई Sidharth Malhotra की एंट्री, Tamannaah Bhatia पर बुरी आत्माओं का साया

बॉलीवुड फिल्म द वन (THE VVAAN) का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। इस फिल्म का टीजर अब से कुछ देर पहले रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover), मनीष पॉल (Maniesh Paul), श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) और अनूप सोनी (Anup Soni) भी अहम किरदार में दिखेंगे।

बात टीजर की करें तो इसे अब से कुछ देर पहले बालाजी मोशन पिक्चर्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये करीब दो मिनट का टीजर है। इसमें एक रहस्यमयी वन का जिक्र किया गया है, जहां किसी के भी जाने से उसकी मौत हो जाती है। उसी वन में सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंच जाते हैं। वहां जाते ही सिद्धार्थ के साथ कुछ आजीब घटनाएं घटने लगती हैं। जिनका जिक्र वो अपनी पत्नी तमन्ना से करता है। वहीं तमन्ना कहती हैं कि तुम्हारा इस जंगल से कुछ तो नाता है।

वन में अचानक कुछ अजीबो-गरीब घटनाएं होने लगती हैं। टीजर में तमन्ना पूजा पाठ करती भी बेहोश होती दिखती हैं। जिसके बाद उनके ऊपर किसी आत्मा का साया नजर आता है। वहीं सिद्धार्थ सुनील ग्रोवर और गांव वालों के साथ जंगल के इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश करते नजर आते हैं। टीजर को देख साउथ की फिल्मों की याद आती है। ये एक माइथोलॉजिकल फिल्म है, जिसमें जोरदार एक्शन भी देखने को मिलने वाला है। फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button