Shreyas Iyer ने लपका ऐसा कैच कि हर कोई हुआ हैरान, Rohit Sharma ने दिया चौंकाने वाला रिएक्शन, Video
Shreyas Iyer takes 'Catch Of The Season' to dismiss Hardik
इंडियन आईपीएल (IPL) 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई इंडियन्स (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया। मैच को पंजाब किंग्स की टीम ने अपने नाम किया, लेकिन इस रोमांचक मुकाबले में जीत से ज्यादा चर्चा पंजाब टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की हुई। इसकी वजह श्रेयस द्वारा लपका गया एक कैच था, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। इस कैच को टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन कैच में से एक माना जा रहा है।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मोड़ तब आया जब मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने एक ऐसा शॉट खेला, जो लगभग बाउंड्री पार ही था, लेकिन बाउंड्री पर खड़े श्रेयस ने इसे कैट आउट में तब्दील कर दिया। दरअसल श्रेयस बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे और उसी समय उनके करीब गेंद आई, जिसे उन्होंने जादुई अंदाज में लपका लेकिन वो करीब-करीब बाउंड्री के पार गिरने को थे। ऐसे में उन्होंने अपने करीब खड़े साथी खिलाड़ी जेवियर बार्टलेट की ओर फेंक दिया। बार्टलेट ने भी बिना देरी किए गेंद लपकी और दोनों की समझदारी से हार्दिक आउट हो गए।
इस कैच के बीच के रिएक्शन टाइम को देख हर कोई हैरान रहा। सब श्रेयस के एक्टिव माइंड की तारीफ करते दिखे। वहीं बाउंड्री के पार डग-आउट में बैठे रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव इस कैच को देख शॉक्ड नजर आए। दोनों का रिएक्शन अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। उस कैच को देख मैदान में मौजूद हर शख्स हैरान ही नजर आया। वहीं सोशल मीडिया पर श्रेयस द्वारा लपके इस कैच को कैच ऑफ दि टूर्नामेंट कहा गया। इस कैच से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।



