GALLERY
Shehnaaz Gill का देसी लुक हुआ वायरल, जल्द Singh vs Kaur 2 में आएंगी नजर
अपनी चुलबुली अदाओं से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली पंजाबी बाला शहनाज कौर गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिंह वर्जेस कौर 2 (Singh vs Kaur 2) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस पंजाबी फिल्म में शहनाज लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस बीच शहनाज अपने देसी अंदाज के लिए चर्चा बटोर रही हैं। शहनाज ने अब से कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही हैं। शहनाज ने पेस्टल कलर का एंब्रोएडेड शिमरी कुर्ता और पजामा पहना है। शहनाज बेस मेकअप और खुले बालों में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरों को शेयर कर फैन्स के साथ फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा Singh vs Kaur 2 सितंबर 11 को।






PC Shehnaaz Gill Instagram.



