Riyan Parag मैच के दौरान कश लेते आए नजर, LIVE हुई शर्मनाक हरकत, Video वायरल
Riyan Parag being caught vaping in the dressing room while serving as RR Captain
राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम की चर्चा जोरों पर है लेकिन इसकी वजह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम को दी गई मात नहीं है। बल्कि इसकी वजह राजस्थान के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) हैं। रियान अपनी बेहतरीन कप्तानी के बदले अब अपनी शर्मनाक हरकत को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।
दरअसल 28 अप्रैल को न्यू चंडिगढ़ में राजस्थान और पंजाब की टीमें आमने-सामने थीं। वहीं दूसरी पारी में पंजाब द्वारा 223 रनों के टार्गेट को हासिल करने उतरी राजस्थान की टीम के कप्तान रियान पराग मैच के दौरान ही LIVE कश मारते देखे गए। उनकी ये शर्मनाक हरकत ना सिर्फ करोड़ों लोगों ने देखी बल्कि देखते ही देखते ये इंटरनेट पर भी वायरल हो गई। रियान का ड्रेसिंग रूप में खुलेआम वेपिंग करते हुए नजर आना अब उन्हें विवाद में ले आया है।
रियान पराग के वेपिंग करते हुए ऑन स्क्रीन नजर आने के बाद अब राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजमेंट पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। सामने आए वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रियान ऑन स्क्रीन है और सरेआम वेपिंग कर रहे हैं। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही साथी खिलाड़ियों को अंदाजा होता है कि वो ऑन स्क्रीन नजर आ रहे हैं। वो रियान को कवर करने की कोशिश भी करते हैं। साफ दिखता है कि साथी खिलाड़ी यशस्वी जैसवाल अपने कैप्टन को कवर करने आते हैं और उन्हें साथ ही बताते हैं कि वो LIVE हैं और रियान उनके हटते ही धुएं को रिलीज करते हैं, जो कैमरे में दिखाई देता है।
वहीं अब रियान (Riyan Parag Vape Video) के इस वीडियो के सामने आने के बाद देखने की बात है कि उन पर RR की टीम, IPL, BCCI की तरफ से क्या एक्शन लिया जाएगा। इतना ही नहीं रियान पर भारत सरकार की ओर से भी बड़ा एक्शन हो सकता है क्योंकि भारत में इलेक्ट्रोनिक वेपिंग डिवाइस पूरी तरह से गैर कानूनी है। इसके उल्लंघन पर 60 हजार से 5 लाख रुपये का जुर्माना और 6 महीने से 3 साल तक की सजा का भी प्रावधान है।



