VIRAL

‘एक मैच में ओपनिंग का चांस मिल जाए’, Yuzvendra Chahal की अनोखी डिमांड पर Preity Zinta का मजेदार जवाब

Preity Zinta's funny reply to Yuzvendra Chahal's unique demand

आईपीएल (IPL) 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है। इस टीम ने टूर्नामेंट में अब तक खेले गए सात मैचों में से छह में जीत हासिल कर 13 प्वाइंट हासिल किए हैं। वहीं अब इस टीम की भिड़ंत मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ होने वाली है। इस टीम के साथ मैच से ठीक पहले टीम के स्टार बॉलर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और टीम की मालकिन प्रिटी जिंटा (Preity Zinta) के बीच हुई बातचीत वायरल हो रही है।

युजवेंद्र चहल ने मैच से ठीक पहले सोशल मीडिया के जरिए प्रिटी जिंटा से एक गुजारिश की। उन्होंने कहा, मैम एक मैच में ओपन बैटिंग करने का चांस मिल जाए तो। इसके साथ उन्होंने कुछ इमोजी भी शेयर किए हैं। युजवेंद्र ने ये डिमांड प्रिटी जिंटा के ओपन चैट पर की। प्रिटी ने फैन्स के लिए कोई भी सवाल पूछने के लिए ये सेशन रखा था। इसी पर युजवेंद्र ने अपनी डिमांड रख दी।

वहीं युजवेंद्र की गुजारिश पर प्रिटी जिंटा ने भी मजेदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा, जरूर यूजी, तुम्हारे लिए कुछ भी। आईपीएल खत्म होने दो, तुम्हें जो भी मैच पसंद हो। मुझे यकीन है कि प्रभसिमरन और प्रियांश को इससे कोई आपत्ति नहीं होगी। दोनों के बीच की ये चैट्स काफी वायरल हो रही हैं। फैन्स भी युजवेंद्र और प्रिटी की मजाकिया बातचीत का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button