Bigg Boss 20 में दिखेगा Salman Khan का हैट लुक, सामने आई Day 1 की तस्वीरें
रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) सीजन 20 को शुरू होने में अब कुछ ही घंटे का समय बचा है। ऐसे में शो की चर्चा तेज होती जा रही है। शो को इस बार भी बॉलीवुड एक्टर सलान खान (Salman Khan) ही होस्ट करने वाले हैं। वहीं शो में उनके लुक की बात करें तो ये साफ है कि वो इस बार हैट लुक में दिखाई देंगे। शो के Day 1 की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें भाईजान हैट लगाए पोज देते नजर आ रहे हैं।
सलमान खान उन एक्टर्स में से हैं जो अपने हटके फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। वो जो पहनते हैं वो फैशन ट्रेंड बन जाता है। ऐसा ही कुछ पिछले कुछ दिनों से देखने को मिल रहा है। भाईजान सलमान खान पिछले कुछ समय से सिर पर हैट लगाए नजर आ रहे हैं। वो पब्लिक गैदरिंग के साथ-साथ छोटे-मोटे इवेंट में भी सिर पर हैट लगाए दिखाई दे रहे हैं।
सलमान खान का ये अंदाज खूब चर्चा बटोर रहा है। वहीं बात सलमान खान और बिग बॉस की करें तो सलमान हर सीजन में अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी वो पूरे सीजन के वीकेंड के वार पर सूट-बूट पहने दिखते हैं तो कभी फिटेड टी-शर्ट और जीन्स में। वहीं अब सलमान खान वीकेंड के वार पर काउबॉय लुक में दिखाई दे सकते हैं। बिग बॉस सीजन 20 के सेट के पहले दिन उन्हें ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक जीन्स और साथ में वेस्ट कोट पहने देखा गया। इसके साथ सलमान ने खूबसूरत हैट पहनी थी। सलमान ने शो के पहले दिन की कुछ तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिन्हें फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें बिग बॉस सीजन 20 की शुरुआत 6 सितंबर को होगी।



