Jasmine Sandlas ने फ्लॉन्ट की अंगूठी, स्टेज पर हुई मंगेतर की जोरदार एंट्री, Video
Jasmine Sandlas introduced her fiance on live concert
फेमस सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हमेशा अपने बेहतरीन गानों को लेकर चर्चा बटोरने वाली जैस्मीन इस बार अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने कॉन्सर्ट के दौरान अपने मंगेतर को सबके सामने रू-ब-रू करवाया। उन्होंने बीच कॉन्सर्ट अपने पार्टनर का हाथ पकड़ स्टेज पर खींच लिया। इसके बाद जैस्मीन ने अपने फैन्स के सामने हाथ की अंगूठी दिखाते हुए मंगेतर से मिलवाया। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
जैस्मीन शनिवार रात गुरुग्राम से सटे कनेक्शन सेंटर ‘यशोभूमि’ में लाइव कॉन्सर्ट कर रही थी। इस दौरान उन्होंने अपने फैन्स का दिल जीत लिया। जैस्मीन ने कॉन्सर्ट के बीच अचानक अपने मंगेतर का हाथ थाम लिया और उन्हें स्टेज पर बुलाया। जैस्मीन ने हाथ की रिंग फ्लॉन्ट करते हुए कहा, तू आ ही गया चौधरी साहब स्टेज ते, दिस इज माई मैन, एवरीबडी।

जैस्मीन की बात सुनते ही फैन्स की खुशी देखते बनी। वहीं जैस्मीन भी खासा खुश नजर आईं उन्होंने अपने लव पार्टनर को ना सिर्फ मिलवाया बल्कि वो कूदकर उनके गले लग गई। इसके बाद वो अपने मंगेतर के साथ कपल डांस भी करती दिखीं। दोनों के बीच का ये बॉन्ड काफी पसंद किया जा रहा है।
बता दें जैस्मीन सैडलस के मंगेतर शेखर चौधरी पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। शेखर और जैस्मीन ने अपने रिलेशन को काफी समय से प्राइवेट रखा है। वहीं अब जैस्मीन ने अपने रिलेशन को ऑफिशियल कर दिया है। वहीं अब उम्मीद की जा रही है कि जैस्मीन और शेखर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।



