VIRAL

Elvish Yadav संग नजर आई मिस्ट्री गर्ल, बर्थडे सलिब्रेशन के बाद कार में गए साथ, कौन है ये लड़की

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्टर एलविश यादव (Elvish Yadav) एक बार फिर खबरों में हैं। इस बार वो खुद की वजह से नहीं बल्कि एक लड़की की वजह से चर्चा में आ गए हैं। एलविश यादव के बर्थडे सेलिब्रेशन में मिस्ट्री गर्ल की एंट्री ने सबको हैरान कर दिया है। इतना ही नहीं बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद इस मिस्ट्री गर्ल को राव साहब के साथ उन्हीं की गाड़ी में साथ जाते हुए स्पॉट किया गया।

13 सितंबर को एलविश यादव के 29वें बर्थडे का जोरदार जश्न मुंबई के एक पांच सितारा होटल में मनाया गया। इस मौके पर एलविश के करीबी दोस्त और उनके साथ काम कर चुके टीवी इंडस्ट्र्री के तमाम नामी एक्टर्स को देखा गया। यहां ईशा मालवीय, शिवांगी जोशी, ऑरी, जैस्मिन भसीन, अली गोनी, अंकिता लोखंडे और अर्जुन बिजलानी जैसे स्टार्स को देखा गया। लेकिन इस बर्थडे पार्टी में एलविश के बाद चर्चा सिर्फ और सिर्फ मिस्ट्री गर्ल की रही।

इस मिस्ट्री गर्ल ने सिर से लेकर पांव तक काले कपड़े पहने थे। वो एलविश के साथ पार्टी खत्म कर उनकी ही कार से बाहर जाती नजर आईं। इस दौरान ये मिस्ट्री गर्ल अपना चेहरा कैप से छिपाती दिखी। वहीं एलविश के कार में बैठने के बाद ये मिस्ट्री गर्ल भी कार में बैठी और लगातार कैमरे से खुद को छिपाती नजर आई।

अब आपको बताते हैं कि ये मिस्ट्री गर्ल आखिर है कौन। तो इनका नाम है Khair है। ये एक सोशल मीडिया इंफ्लुएसर हैं और इंस्टाग्राम पर इनके करीब 32 हजार फॉलोअर्स हैं। ये सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और देश विदेश में घूमते फिरते कंटेंट बनाती हैं। एलविश के साथ नजर आने वाली Khair सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटो शेयर करने से परहेज नहीं करती हैं। बता दें ये पहला मौका नहीं है जब एलविश का नाम किसी लड़की के साथ जोड़ा गया है। हालांकि ये पहला मौका है जब एलविश किसी लड़की के साथ कार में वापस जाते नजर आए हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button