News

PM मोदी के बर्थडे पर घर में जलाएं दीया, Nitin Nabin ने की अपील

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन को खास बनाने के लिए देशवासियों से खास अपील की है। उन्होंने 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच घरों में दीया जलाने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से पीएम मोदी की लंबी आयु और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने को कहा है।

नितिन नबीन ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘जनसेवा से देशसेवा’ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन का मूल ध्येय रहा है। सरकार के प्रमुख के रूप में जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के संकल्प को समर्पित उनकी 25 वर्षों की यह यात्रा अभूतपूर्व रही है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को एक नई दिशा और सामर्थ्य प्रदान किया। बता दें इस पोस्ट के साथ नितिन नबीन ने एक वीडियो भी साझा किया है।

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। इस दौरान सेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत पीएम मोदी के जन्मदिन यानि 17 सितंबर से होगी। देशभर में 17 सितंबर को रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। नितिन नबीन ने पीएम मोदी के बर्थडे के लिए देशवासियों से एक खास अपील भी की है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे घर में दिया जलाएं और पीएम मोदी को आशीर्वाद दें। भाजपा ने इसे ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम दिया है।

उन्होंने साथ ही कहा कि जो लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं वो अपने घर में दीया जलाएं और प्रधानमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त करें। बता दें इसी अभियान के तहत 2 अक्टूबर को देश में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पदयात्रा और बाइक रैली भी निकाली जाएगी। इन कार्यक्रमों के जरिए सेवा के साथ विकसित भारत का संकल्प लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button