Salman Khan ने फैशन में किया सबको फेल, सिर पर कपड़ा बांध लूट की पूरी महफिल
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने फैशनेबल अंदाज को लेकर खासा चर्चा में बने हुए हैं। पिछले कुछ समय से सिर पर हैट लगाए नजर आ रहे सलमान खान को बीती रात सिर पर कपड़ा बांध गणेश पूजा में एंट्री करते देखा गया। उनका ये अंदाज इतना फ्रेश था कि सभी देखते ही रह गए। सलमान खान का ये फैशनेबल अंदाज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की गणेश पूजा के दौरान देखने को मिला।
सलमान खान बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं जो जहां भी जाते हैं सबकी नजरें वहीं टिक जाती हैं। ऐसा ही कुछ बीती रात भी देखने को मिला। सलमान खान अंबानी की गणेश पूजा में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान वो बेहद रिफ्रेशिंग अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने स्काई ब्ल्यू कलर की लाइनिंग वाली सर्ट के साथ फेडेड ब्ल्यू कलर की डेनिम पैंट पहनी। सलमान के लुक में चार चांद उनके सिर पर बंधे बंडाना ने लगाए। सफेद रंग के इस बंडाना में सलमान खान बेहद कूल नजर आए। 60 की उम्र में भी सलमान अच्छे अच्छों को फेल करते दिखे।
सलमान खान के इस फैशनेबल अंदाज की चर्चा अब इंटरनेट पर देखने को मिल रही है। हर कोई भाईजान के इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहा है। फैन्स की मानें तो सलमान खान तो समय से साथ और भी यंग होते नजर आ रहे हैं। बता दें सलमान खान इन दिनों रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 को होस्ट करते दिख रहे हैं। इस शो पर सलमान खान सिर पर काउबॉय हैट लगाए नजर आ रहे हैं।



