News

Cigarette हुई महंगी, ITC ने बढ़ाए गोल्ड फ्लेक और क्लासिक कनेक्ट के दाम

सिगरेट (Cigarette) पीने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। देश में एक बार फिर मुख्य सिगरेट कंपनी आईटीसी (ITC) ने सिगरेट के दामों में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने क्लासिक कनेक्ट और गोल्ड फ्लेक सुपर स्टार ब्रांड्स के दाम बढ़ा दिए हैं। इसके साथ ही एक बार फिर ग्राहकों की जेब हल्की होने जा रही है।

Cigarette बनाने और बेचने वाली आईटीसी लिमिटेड ने सिगरेट के चुनिंदा ब्रांड्स के दाम बढ़ा दिए हैं। जिससे आम जनता की जेब पर भारी असर देखने को मिलने वाला है। बढ़ाए गए दामों में ‘गोल्ड फ्लेक सुपर स्टार’ और ‘क्लासिक कनेक्ट’ जैसे ब्रांड हैं जो सिगरेट पीने वाली आम जनता के बीच खासा पॉपुलर हैं। वहीं नई कीमतों के साथ नया स्टॉक बाजार में आना शुरू हो चुका है।

बात कीमतों की करें तो गोल्ड फ्लेक का 10 सिगरेट वाला पैक अब 79 रुपये के बदले 89 रुपये का हो गया है। जबकि क्लासिक कनेक्ट के 20 सिगरेट वाले पैक की कीमत अब 428 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 390 रुपये का पैक मिलता था। यानी इसकी कीमत में 9.74% की वृद्धि दर्ज की गई है। विदेशी निवेश बैंक और ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने पहले ही कहा था कि 40 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लागू होने के बाद सिगरेट के दाम बढ़ना तय है। आईटीसी का मुख्य मकसद जीएसटी के इस बढ़ते बोझ को संतुलित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button