GALLERY

Akshaye Khanna: महाकाली में अक्षय खन्ना का लुक वायरल, शुक्राचार्य बनकर किया सबको हैरान

बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए फेमस एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) एक बार फिर अपनी अदाकारी से लोगों को हैरान करने आ रहे हैं। वो बहुत जल्द अपकमिंग फिल्म महाकाली (Mahakali) में लीड रोल निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बात अक्षय की करें तो फिल्म में वो शुक्राचार्य के किरदार में नजर आने वाले हैं। शुक्राचार्य के रूप में अक्षय का लुक देख सबके होश उड़ गए हैं। 51 साल के अक्षय का लुक देखते बन रहा है। वो हमेशा की तरह लाजवाब अंदाज में दिखाई दिए हैं। उनका लुक तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वहीं बात फिल्म की करें तो इसमें देवताओं और दानवों के बीच के संघर्ष को दिखाया जाएगा। वहीं फिल्म का अहम किरदार निभा रहे अक्षय इसमें शुक्राचार्य के रूप में राक्षसों का साथ देते दिखेंगे। ये फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देखें अक्षय के किरदार से जुड़े लुक।

PHOTOS BY YOUTUBE VIDEO.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button