India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
India vs Pakistan: जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स (Asian Games) 2026 में मेन्स क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से मात देते हुए गोल्ड पर कब्जा जमा लिया। 3 अक्टूबर को हुए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 211 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में 211 रनों का मुकाबला करने मैदान में उतरी पाकिस्तानी टीम सिर्फ 192 रन ही बना सकी।
भारत पाकिस्तान का ये मुकाबला जापान के निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम से अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने तूफानी पारी खेली। अभिषेक ने कुल 28 गेंदों पर तीन चौके और सात छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा 22 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन बनाने में सफल रहे। भारतीय टीम ने 20 ओवर में कुल 211 रन बनाए थे।
पाकिस्तान की टीम से हसन नवाज ने 51 गेंदों पर 5 चौके और सात छक्कों की मदद से 96 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी। बता दें भारतीय टीम का एशियन गेम्स में बैक-टू-बैक दूसरा गोल्ड मैडल है।



