GALLERY

Alia Bhatt ने थामा Vicky Kaushal का हाथ, रैंप पर दिखा Manish Malhotra के कलेक्शन का जलवा

बॉलीवुड स्टार्स के फेवरेट फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने हाल ही में एक फैशन नाइट का आयोजन किया। इस दौरान उनके फेमस Mijvan कलेक्शन के 15 साल पूरे होने का जोरदार जश्न मनाया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की जोड़ी साथ नजर आई। दोनों ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन कलेक्शन को पहन रैंप पर वॉक किया। इस दौरान आलिया भट्ट ऑफ व्हाइट कलर की हैवी एंब्रोएडेड साड़ी को पहने रैंप पर उतरीं। उन्होंने साथ में खूबसूरत दुपट्टा भी पहना था। आलिया माथे पर पर्ल टीका और गले में हैवी चोकर पहने नजर आईं। वहीं बात विक्की के लुक की करें तो वो सफेद कुर्ते और सफेद पठानी पजामे के साथ ब्ल्यू शनील जैकेट पहने दिखे। इस जैकेट पर व्हाइट कलर की हैवी एंब्रोएड्री देखने को मिली। दोनों ने रैंप पर एक-दूसरे का हाथ थाम जोरदार रैंप वॉक की। देखें खूबसूरत तस्वीरें।

PC Alia Bhatt and Vicky Kaushal Instagram.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button