VIRAL

Rajasthan: BJP उम्मीदवार को मिला सिर्फ 1 वोट, सीट पर कांग्रेस ने किया कब्जा

राजस्थान (Rajasthan) से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शहरी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) को करारी मात का सामना करना पड़ा है। यहां चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को मात्र एक वोट मिला है। वहीं इस सीट पर कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार ने कब्जा जमाया है।

राजस्थान के शहरी निकाय चुनावों में BJP उम्मीदवार कैलाशचंद (Kailashchand) चर्चा का विषय बन गए हैं। दरअसल चुनाव के नतीजे आने के बाद पता चला कि जिस वार्ड से उन्होंने चुनाव लड़ा था, वहां उन्हें सिर्फ एक वोट मिला है। कैलाशचंद ने डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगरपालिका के वार्ड 13 से चुनाव लड़ा था।

मामला प्रकाश में आने के बाद भाजपा उम्मीदवार कैलाशचंद ने इस हार का ठीकरा भाजपा पर ही फोड़ दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं वार्ड 12 का वोटर हूं, लेकिन बीजेपी ने मुझे पास के वार्ड 13 से मैदान में उतारा था, जिस कारण मुझे सिर्फ एक वोट मिला है। बता दें इस मामले में राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, जिस सीट पर भाजपा को हार मिली है। उस सीट को कांग्रेस उम्मीदवार हीना खानम ने 376 वोटों के साथ अपने नाम किया है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार राशिद खान 195 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button