Gurugram Hit and Run: कार सवार ने किया महिला बाइकर का पीछा, टक्कर मारकर हुआ फरार
Gurugram Hit and Run: हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram) एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कार सवार ने एक महिला बाइकर (Lady Biker) का पहले पीछा किया उसके बाद उसे टक्कर मारकर वहां से फरार हो गया। इस मामले में बाइकर महिला को चोट आई है और सारी घटना उसकी बाइक में लगे कैमरे में कैद हुई है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामला गुरुग्राम के गोल्फकोर्स इलाके का है। यहां रविवार को बाइक चलाने वाले कुछ युवा अपने ग्रुप के साथ राइड कर रहे थे। इस दौरान एक कार सवार महिला बाइकर (सिया) (Woman Biker) का पीछा करते नजर आता है। इस मौके पर लड़की कार सवार को आगे जाने का इशारा करने के साथ अपनी बाइक पीछे ले लेती है। लेकिन युवक लड़की का पीछा करता रहता है। इस बीच लड़की और कार सवार के बीच में लड़की का दोस्त अपनी बाइक चलाने लगता है जिससे कार सवार लड़की की बाइक से दूर रहे। कुछ दूर आगे जाने के बाद कार सवार पीछे से आता है और जानबूझकर बाइकर लड़की को टक्कर मारता है और वहां से फरार हो जाता है।
ये पूरी घटना लड़की के कैमरे में कैद हुई है। वहीं बाइकर लड़की (Lady Biker) के सड़क पर चोटिल होकर गिर जाने के बाद लड़की का दोस्त कार सवार लड़के का पीछा करता है और उसे कार रोकने के लिए कहता है लेकिन वो युवक नशे में होता है और वहां से फरार हो जाता है। लड़की ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर युवक की कार का नंबर HR30 Y 4949 शेयर करने के साथ गुरुग्राम पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। इस पर गुरुग्राम पुलिस ने एक्शन लेते हुए युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।



