VIRAL

MIJAJ Teaser: मिजाज में Elvish Yadav संग रोमांस करेंगी Shivangi Joshi, इस दिन रिलीज होगा गाना

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और एक्टर एलविश यादव (Elvish Yadav) बहुत जल्द टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाले हैं। ये दोनों अपकमिंग सॉन्ग मिजाज (MIJAJ) में एक-दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। गाने के टीजर (MIJAJ Teaser) को अब से कुछ देर पहले रिलीज किया गया है।

बात एलविश और शिवांगी के नए गाने के टीजर की करें तो इसे अब से कुछ देर पहले E Series के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये कुल 23 सेकेंड का है। गाने के टीजर में शिवांगी और एलविश की कुछ झलक देखने को मिली है। टीजर की शुरुआत में शहर में एलविश की एंट्री को दिखाया गया है। इसके बाद एलविश और शिवांगी की कुछ मुलाकातों को दिखाने की कोशिश की गई है। गाने का टीजर देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाना रोमांटिक होगा। गाने में मिलने और बिछड़ने का फ्लेवर भी देखने को मिला है। बता दें ये गाना 13 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button