News

BRICS Summit: 11 से 13 सितंबर के बीच दिल्ली के 35 प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

भारत में 12 से 13 सितंबर 2026 को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां तेज हैं। इस सम्मेलन के चलते विदेशी मेहमानों और देश की आम जनता को आवागमन में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए कई सड़कों पर डायवर्जन देखने को मिलेगा। नई दिल्ली में तीन दिनों तक करीब 35 से ज्यादा मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में होना है। ऐसे में 11 सितंबर को दोपहर दो बजे से रात 8.30 बजे तक भारत मंडपम से प्रगति मैदान के आसपास विशेष ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान दिल्ली की 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रण किया जाएगा। वहीं 22 प्रमुख स्थानों पर वाहनों को वैकल्पिक रूट की ओर भेजा जाएगा। वहीं कार्यक्रम स्थल के 200 मीटर के दायरे में रोडसाइड पार्किंग पूरी तरह से बैन रहेगी। इस दौरान टैक्सी और ऑटो को भी कुछ निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करने की अनुमति होगी।

बता दें भारत ब्रिक्स का संस्थापक सदस्य है और ये चौथी बार है जब भारत को इस सम्मेलन की मेजबानी करने का मौका मिला है। इससे पहले साल 2021, 2016, 2021 में भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफल अध्यक्षता कर चुका है। इस साल ब्रिक्स स्थापना के 20 साल पूरे कर रहा है ऐसे में भारत में सम्मेलन होना काफी अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button