Samastipur Liquor Loot: शराब ले जा रही गाड़ी पलटी, लोगों में लगी लूटने की होड़
बिहार (Bihar) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब ले जा रही एक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद लोगों में शराब लूटने की होड़ देखने को मिली। वहीं एक्सीडेंट के तुरंत बाद ड्राइवर कार को वहीं छोड़ फरार हो गया, जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ शराब (Liquor Loot) की बोतले लूटती दिखाई दी। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये मामला बिहार के समस्तीपुर (Samastipur) का है। दलसिंहसराय का है। यहां एनएच-28 पर तेज बारिश के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों के जंगल में जा गिरी। हादसे के बाद कार सवार लोग और ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गए। वहीं कुछ देर बाद स्थानीय लोगों को कार में शराब होने की जानकारी मिली, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में शराब की बोतलें लूटने की होड़ मच गई।
Samastipur Liquor Loot में बड़े-बूढ़ों के अलावा बच्चों को भी शराब की बोतले लूटते हुए देखा गया। वहीं कार पर उमड़ी भीड़ को देख सड़क किनारे कुछ महिलाओं और लड़कियों को भी घटनास्थल पर देखा गया। बता दें इस दौरान के कुछ वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।



