GALLERY
Varun Dhawan एक्टिंग छोड़ शुरू की खेती, करवाया फोटोशूट
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी लाइफ को इंज्वॉय करने में लगे हुए हैं। इस बीच वरुण की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वरुण खेत में नजर आ रहे हैं। वरुण धवन ने खेत में खेती करने के साथ-साथ फोटोशूट भी करवा डाला है। वो खेत में धान लगाते दिखे हैं। उन्होंने फावड़ा चलाया और जमकर पोज भी दिए। खास बात ये है कि वरुण खेत में सफेद रंग के कपड़ों को पहने दिखाई दिए हैं। उनके सीखने के अंदाज से उम्मीद की जा रही है कि वरुण अपनी किसी अपकमिंग फिल्म के किरदार की ट्रेनिंग ले रहे हैं। हालांकि इस पर कुछ भी साफ नहीं हुआ है। देखें वरुण धवन की खेत में खेती करते हुए तस्वीरें।







Picture Courtesy Varun Dhawan Instagram.



