News

Korfball Premier League: टीम में लड़के-लड़कियां एक साथ, ये है कोर्फबॉल का अनोखा अंदाज

नया खेल नई सोच… के तहत भारत में बहुत जल्द एक ऐसे खेल की शुरुआत होने जा रही है, जो खेला तो काफी पहले से जा रहा है लेकिन, ये लोगों के बीच अन्य दूसरे खेलों की तरह अभी पॉपुलर नहीं है। तो बात करते है इस खेल की। इस खेल का नाम है कोर्फबॉल (Korfball) और ये अब क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन जैसे अन्य चर्चित खेलों की तर्ज पर एक लीग के फॉर्मेट में खेला जाएगा।

खेल की शुरुआत ‘नया खेल नई सोच’ की टैगलाइन के साथ होने जा रही है। कोर्फबॉल प्रीमियर लीग (Korfball Premier League) को शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। इस लीग (Korfball Premier League) के जरिए ये अनोखा खेल लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करेगा।  

अब बात करते हैं खेल की… कोर्फबॉल (Korfball) की खासियत ये है कि इसमें लड़के और लड़कियां एक साथ एक ही टीम में खेलते हैं। इस खेल में एक टीम में कुल 8 खिलाड़ी होते हैं, जिसमें 4 लड़के और 4 लड़कियां खिलाड़ी के तौर साथ खेलते हैं। कोर्फबॉल (Korfball) की शुरुआत 1902 में नीदरलैंड्स के एक स्कूल टीचर Nico Broekhuysen ने की थी। ये खेल नीदरलैंड और बेल्जियम के साथ-साथ अन्य 70 देशों में काफी पॉपुलर है। इस खेल में गेंद लेकर भागना मना है। वहीं बात कोर्फबॉल की करें तो ये दिखने में नेटबॉल और बास्केटबॉल जैसा है लेकिन ये इन दोनों खेल से काफी अलग है। कोर्फबॉल में कोर्ट के अंदर एक टोकरी होती है जो 3.5 मीटर लंबे पोल पर रखी होती है, उसी टोकरी में गेंद डालनी होती है।

अब बात करते हैं भारत में होने वाले KPL यानी कॉर्फबॉल प्रीमियर लीग (Korfball Premier League) की। इस लीग के जरिए खिलाड़ियों को एक प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म मिलने जा रहा है। इस लीग में कुल 8 टीम हिस्सा लेंगी और विजेता टीम को 25 लाख की इनाम राशि मिलेगी। KPL की शुरुआत 19 सितंबर को होगी और इसका फाइनल 4 अक्टूबर 2026 को होगा। ये KPL का पहला सीजन होगा और ये दिल्ली के त्यागराज इनडोर स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस नए खेल को देखने और समझने के साथ-साथ सपोर्ट करने के लिए 19 सितंबर से दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम (Tyagraj Indoor Stadium) पहुंचे और कॉर्फबॉल प्रीमियर लीग का लुत्फ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button