VIRAL

Gunmaaster G9 Teaser: प्यार में गनमास्टर बने Emraan Hashmi, टीजर में ही छा गए Himesh

Gunmaaster G9 Teaser: बॉलीवुड की मचअवेटेड फिल्मों में से एक गनमास्टर जी 9 (Gunmaaster G9) का टीजर अब रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) लीड रोल में दिखने वाले हैं। आदित्य दत्त के निर्देशन में तैयार फिल्म के टीजर को देख साफ है कि फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है।

बात टीजर (Gunmaaster G9 Teaser) की करें तो इसे अब से कुछ देर पहले सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। टीजर कुल 1 मिनट और 22 सेकेंड का है। इस टीजर की शुरुआत से आखिर तक इमरान हाशमी नजर आते हैं। फिल्म में इमरान और जेनेलिया के अलावा एक्टर अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) भी लीड रोल में दिखेंगे।

बात टीजर की करें तो ये एकदम एक्शन पैक्ड है। टीजर में इमरान प्यार में पागल की तरह नजर आए हैं। वो जेनेलिया की एक झलक पाने के लिए मरने और मारने को तैयार हैं। टीजर में इमरान शिव भक्त के रूप में दिखाई दिए। टीजर की शुरुआत उनके डायलॉग से होती है, वो कहते हैं कि मुझे चाहे दुनिया की सबसे बुरी मौत देना, मेरे जिस्म के टुकड़े-टुकड़े कर चाहे गिद्ध और कौवों को खिलवा देना पर महादेव से इतनी ही विनती है कि जब तक मैं अपने इश्क की दहलीज तक ना पहुंच जाऊं मेरी सांसे मत लेना।

टीजर में गजब ढ़ाते फाइट सीन दिखें हैं तो कुछ रोमांटिक सीक्वेंस भी दिख रहे हैं। वहीं शूटिंग हरिद्वार ऋषिकेश की खूबसूरत वादियों में हुई है। इस टीजर की एक खासियत Himesh Reshammiya का म्यूजिक है। जिसे सुनते ही आप पुराने जमाने में पहुंच जाएंगे। गाने की धुन मात्र से हिमेश का जलवा देखने को मिला है। फिल्म में इमरान साउथ की फिल्मों को टक्कर देने वाले कुछ सीन करते दिखे हैं। बता दें ये फिल्म इसी साल 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button