बांकीपुर में Prashant Kishor की ऐतिहासिक जीत, BJP प्रत्याशी को 19 हजार वोट से दी मात
Prashant Kishor wins Bankipur Seat
बिहार (Bihar) की बांकीपुर (Bankipur) विधानसभा उपचुनाव में भाजपा (BJP) का तख्ता पलट हो गया है। इस सीट पर जन सुराज (Jan Suraj) पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने अपना कब्जा जमा लिया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को 19 हजार से ज्यादा वोटों से मात देते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद प्रशांत किशोर जन समर्थकों के बीच जश्न मनाते देखे गए।
सोमवार 3 अगस्त को बिहार में कुछ ऐसा हुआ जिसका अंदाजा भाजपा ने नहीं लगाया था। यहां जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को करीब 19,324 हजार वोटों के अंतर से हराकर सीट अपने नाम की। इस जीत को बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि बांकीपुर लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है। वहीं जीत हासिल करने के बाद प्रशांत किशोर ने भाजपा की सरकार को संदेश देते हुए कहा कि बिहार के लोग अब चाहते हैं कि बिहार में किसी ऐसे इंसान को मुख्यमंत्री बनाया जाए जो रोजगार लाए, जो पलायन बंद करे। वो चाहते हैं कि अब उन्हें 4 किलो 5 किलो अनाज ना दिया जाए बल्कि उनके बच्चों को रोजगार दिया जाए। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो आगे भी चुनाव में उन्हें ऐसे परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने साथ में ये भी कहा कि 30 साल का गढ़ 30 दिन में ढह गया।
बता दें प्रशांत किशोर ने जिस सीट पर शानदार जीत हासिल की है, वो पिछले 30 साल से भाजपा की रही है। उन्होंने भाजपा के 30 साल पुराने गढ़ को ध्वस्त करते हुए जीत दर्ज की। ये सीट लालू यादव के जमाने से भाजपा का गढ़ रही है। इस सीट पर साल 1995 से नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर सिन्हा विधायक रहे थे। वहीं उनके निधन के बाद ये सीट नितिन नवीन के कब्जे में रही। हाल ही में नितिन नवीन ने ये सीट खाली की थी, जिसके बाद अब प्रशांत किशोर ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है।



