News

‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आएंगी Shubman Gill की बहन Shahneel Gill, एंट्री में दिखाए तीखे तेवर

Shubman Gill sister Shahneel Gill enters in Traitors season 2

जहां पहले से ही ‘लॉक अप’ (Lock UP) और ‘द अलाएंस’ (The Alliance) जैसे सेलिब्रिटी बेस्ड रिएलिटी शो दर्शकों के बीच अपनी जगह बना चुके हैं। ऐसे में एक और रिएलिटी शो ने दस्तक दे दी है। इस रिएलिटी शो का नाम है ‘द ट्रेटर्स 2’ (The Traitors)। इस शो में भारतीय युवा क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) की बहन शाहनील गिल (Shahneel Gill) की एंट्री होने जा रही है। वो शो में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने वाली हैं। शो में कुल 20 कंटेस्टेंट होंगे जिनमें माइंड गेम देखा जाएगा। बीती रात शो की प्रोमो एंट्री के दौरान Shahneel Gill काफी तीखे तेवर दिखाती नजर आईं।

30 जुलाई को इस अपकमिंग शो का प्रोमो किया गया। इस दौरान शहनील बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। वो ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहने एंट्री लेती दिखीं। शो के स्टेज पर हुई उनकी एंट्री के दौरान को-कंटेस्टेंट मल्लिका शेहरावत से बातचीत के दौरान शहनील तीखे तेवर दिखाती नजर आईं। उन्होंने कहा, सिर्फ नाम से ही कोई गेम कि मल्लिका नहीं बन जाती। मेरा नाम भी है गिल और मुझे मालूम है हाउ टू किल। शहनील का ये बेबाक अंदाज सबको हैरान करता दिखा।

इस शो में मल्लिका शेरावत, अभिषेक मल्हान, श्वेता तिवारी, क्रिस्टल डीसूजा, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी जैसे चर्चित चेहरे नजर आएंगे। देखना काफी इंट्रस्टिंग होगा कि शहनील इस शो में कब तक टिक पाती हैं। बता दें ये शो निर्माता निर्देशक और होस्ट करण जौहर होस्ट करते दिखेंगे। शो में कुल 20 सेलेब्स कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेते नजर आएंगे। ये शो अमेजन प्राइम पर 13 अगस्त से नजर आएगा। शो का नया एपिसोड गुरुवार को देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button