देश दुनिया में अपने अनोखे और मजाकिया अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले फेमस रेडियो जॉकी नावेद (RJ Naved) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो कुछ ऐसा करते दिख रहे हैं जिसे देख हंसी रोक पाना नामुमकिन है। उनका ये वीडियो इन दिनों दिल्ली में चल रहे CJP प्रोटेस्ट से जुड़ा हुआ है। वीडियो में नावेद रिपब्लिक भारत के एंकर की मिमिक करते नजर आए हैं। उनका ये वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
बात इस वीडियो की करें तो इसमें रिपब्लिक भारत के सीनियर एंकर ऐश्वर्य कपूर नजर आ रहे हैं। वो सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान प्रदर्शनकारी बच्चों और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प की बात करते नजर आए हैं। ऐश्वर्य अपने चिर-परिचित अंदाज में चीखते चिल्लाते देखे जा सकते हैं। वो इस प्रोटेस्ट में गलती का ठीकरा बच्चों पर फोड़ते साफ नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्य के इसी अंदाज की मिमिक नावेद ने की है।
सामने आए इस फनी वीडियो में नावेद ऐश्वर्य के ही अंदाज यानी चीखते हुए जवाब देने की कोशिश करते देखे जा सकते हैं। नावेद का ये वीडियो लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फैन्स नावेद की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनसे बच्चों का सपोर्ट करने की डिमांड भी करते दिखे। बता दें नावेद सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 12 मिलियन फॉलोअर्स हैं।



