News

Sonam Wangchuk के अनशन पर बोलीं Sonakshi Sinha, ‘अब देखा नहीं जा रहा’

Sonakshi Sinha statement on Sonam Wangchuk

दिल्ली के जंतर-मंतर में पिछले 19 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। उनकी बिगड़ती हालत और नेताओं के रूखे रवैये को देखते हुए अब जनता के साथ-साथ फिल्मी हस्तियों का जागना भी शुरू हो चुका है। जहां पिछले दिनों प्रकाश राज (Prakash Raj) वांगचुक के समर्थन में जंतर-मतर पहुंचे थे तो वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने भी इस हड़ताल पर अपनी राय रखी है। उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा, ‘अब देखा नहीं जा रहा’।

सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर बड़े मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती रहती हैं। इस बीच सोनाक्षी ने सोनम वांगचुक की बिगड़ती तबीयत और प्रशासन के रूखे रवैये पर अपनी बात रखी। उन्होंने वीडियो में कहा, मैं इस तरह से कभी बात नहीं रखती हूं लेकिन आज मुझसे रहा नहीं जा रहा। सोनम वांगचुक हम सब इन्हें जानते हैं। हम जानते हैं कि इन्होंने हमारे देश के लिए क्या किया है। इनके अचीवमेंट्स क्या है। इन्होंने कितने अवॉर्ड्स जीते हैं। आज वो 18 दिन से अनशन पर बैठे हैं भूखे हैं कुछ खाया नहीं है। ये किसके लिए बैठे हैं। ये उन बच्चों के भविष्य के लिए बैठे हैं, जो उन्हें दिख रहा है कि बर्बादी की तरफ जा रहे हैं। ये उन बच्चों के लिए लड़ रहे है जिन्हों अपनी जान खो दी।

सोनाक्षी ने आगे कहा, ये एक सिस्टम के खिलाफ लड़ रहे हैं। जो सही तरीके से नहीं चल रहा। आप जानते हैं मैं जानती हूं। हम सब जानते हैं। हम सब उन्हें जानते हैं लेकिन वो हमें नहीं जानते। पर फिर भी देश के लिए देश के बच्चों के भविष्य के लिए उन्होंने 18 दिन से खाना नहीं खाया है। और बहुत सारे लोग चुप हैं। तो मुझसे तो रहा नहीं गया। अब जो होना है होगा नो प्रॉब्लम, लेकिन अब मैं चुप नहीं बैठ सकती। ये आदमी अकेले। बेशक कॉकरोच जनता पार्टी। इस देश के युवाओं को बधाई देना चाहती हूं जिन्होंने अपनी आवाज उठाई। सच के लिए कुछ अच्छे के लिए लड़ रहे हैं। पर कोई सुन क्यों नहीं रहा।

किसी को कोई परवाह नहीं है। कोई कुछ बोल नहीं रहा। कोई बात नहीं कर रहा है। कोई उनकी तरफ मुड़कर देख भी नहीं रहा। और इसलिए मैंने फैसला किया कि मैं भी क्यों चुप हूं। मैं भी तो इस देश की युवा हूं। मैं भी इस देश का भला चाहती हूं। मैं कोई एंटी नैशनल नहीं हूं। तो मैं क्यों चुप हूं। सोनम जी ने कहा कि आप मुझसे नहीं कहिए कि मैं अपना फास्ट तोड़ूं, सरकार से बोलिए कि वो हमसे बात क्यों नहीं कर रहे हैं। आखिर वो इस सब पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे। तो हां आप सही हो सर आप बहुत ज्यादा अहम हो। आप एक खजाना हो, जो आप हम सबके और देश के लिए कर रहे हो। मैं आपसे नहीं कहूंगी कि आप अपना फास्ट तोड़े। मैं बस यही पूछना चाहती हूं कि आखिर कब बहुत होगा। जब ये आदमी मर के चले जाएंगे, तब आप उठेंगे। और वो किसी जवाबदेही होगी। ठीक नहीं हो रहा जो हो रहा है। मैं बस यही बोलना चाहती हूं। मुझे लगता है हमें तो जरूर अपनी आवाज उठानी चाहिए। हमें अपनी आंखे खोलनी चाहिए। कोई और खोले ना खोले। जय हिंद।

बता दें सोनम वांगचुक एक सोशल एक्टिविस्ट हैं। उन्होंने CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) की हड़ताल को समर्थन देते हुए ये भूख हड़ताल शुरू की थी। इस हड़ताल की मांग थी कि पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धरमेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें। लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों की वजह से अब तक 15 से अधिक बच्चों ने अपनी जान दे दी थी। इसी मुद्दे को देखते हुए कॉकरोच जनता पार्टी ने नेता से इस्तीफे की मांग की थी लेकिन अभी तक इस मुद्दे पर कोई कदम नहीं उठाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button