Poonam Pandey ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, बोलीं ‘प्लीज गाली मत दो’
Poonam Pandey shared an emotional video, saying, 'Please don't abuse me'
फिल्मी जगत में अपनी बेबाकी और बोल्डनेस के लिए मशहूर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पूनम पांडे (Poonam Pandey) अब अपने नए वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं। सामने आए वीडियो को खुद पूनम पांडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वो काफी इमोशनल होती दिखी हैं। उन्होंने वीडियो के जरिए फैन्स से अपील की है कि उन्हें कोई जज ना करे और गाली ना दे।
पूनम पांडे अक्सर अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में रहती आई हैं। वो किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। इस बीच उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपने दिल की बात पब्लिक के सामने रखी है। उन्होंने लोगों से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि उनके काम के लिए उन्हें कोई जज ना करे। पूनम ने साथ ही कहा कि उन्हें गाली ना दी जाए।
पूनम पांडे ने अपने वीडियो में कहा कि मैं ऐसे वीडियो कभी नहीं बनाती हूं लेकिन आज पता नहीं क्यूं मैं थोड़ा इमोशनल फील कर रही हूं। तो मैंने सोचा मैं एक छोटी सी आपसे रिक्वेस्ट कर सकूं। मैं भी इंसान हूं और मैं बहुत ज्यादा नहीं ले सकती हूं। मैं इस इंडस्ट्री में 14 साल पहले आई थी। काम मांगने आई थी। तभी भी काम ढूंढ रही थी और आज भी ढूंढ रही हूं। मैं आज भी खुद को इस ओर ढकेलती हूं कि मैं ऐसा क्या करूं कि लोग मुझे नोटिस करें और मुझे काम दें। थिएटर करती हूं। मैं खुद को काफी पुश करती हूं जितना मेरे से बन सके। जज करना बंद करो। अगर आपको मेरी बैक स्टोरी नहीं पता है। कम से कम गाली मत दो यार। मैंने कभी किसी को गाली नहीं दी है। मुझे गाली मत दिजिए, मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं। मत कीजिए प्लीज।

पूनम पांडे के इस वीडियो पर सेलेब्स से लेकर फैन्स भी सपोर्ट करते दिख रहे हैं। लोग उन्हें हिम्मत रखने के लिए कहते दिखे। बता दें पूनम पांडे उन एक्ट्रेस में से हैं जो सामाजिक मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। पूनम ने कुछ समय पहले महिलाओं और बच्चियों में होने वाले सर्वायकल कैंसर के मुद्दे को उठाया था। उन्होंने अपने मरने की झूठी खबर भी बनाई जिससे लोगों में इस बीमारी को लेकर अवेयरनेस आए। हालांकि इस वजह से उन्हें जमकर ट्रोलिंग सहनी पड़ी थी।



