Janhvi Kapoor के साड़ी अवतार ने ढाया कहर, जल्द Peddi में आएंगी नजर
Janhvi Kapoor gives the saree dupatta combo a twist
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बहुत जल्द अपकमिंग फिल्म पेड्डी (Peddi) में एक्टर राम चरण (Ram Charan) के साथ लीड रोल में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस ट्रेलर रिलीज इवेंट पर जान्हवी बला सी खूबसूरत नजर आईं। जान्हवी इस खास मौके पर साड़ी अवतार में एंट्री लेती दिखीं। उनका ये देसी अवतार इंटरनेट पर कहर ढाता दिख रहा है। जान्हवी कपूर इस इस खास मौके पर नीले रंग की खूबसूरत शीफॉन साड़ी पहनी थी। इस हैंड प्रिंटेड साड़ी में जान्हवी बेहद ग्लैमरस दिखाई दीं। उनके लुक से नजर हटा पाना हर किसी के लिए मुश्किल दिखा। जान्हवी ने इस साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना था। साथ में वो गले पर दुपट्टा (स्कार्फ) भी लिए दिखीं। जान्हवी बेस मेकअप के साथ टाइट पोनी लुक में नजर आईं। जान्हवी का ये अंदाज फैन्स के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। जान्हवी ने मनीष मल्होत्रा द्वारा क्रिएट किए इस लुक की तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ जान्हवी ने लिखा, मुझ अपनी चिकरी बोलो। देखें जान्हवी की खूबसूरत तस्वीरें।









Picture Courtesy Janhavi Kapoor instagram.



