News

Vijay ने ली CM पद की शपथ, पदभार संभालते लिया बड़ा एक्शन

Thalapathy Vijay Becomes Tamil Nadu CM

तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय (Chandrasekaran Joseph Vijay) तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने रविवार सुबह अपने पद की शपथ ली। इस मौके पर उनको समर्थन देने वाली पार्टी के नेताओं के साथ-साथ उनके समर्थक और करीबी भी मौजूद रहे। इस खास अवसर पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी पहुंचे।

विजय थलापित ने रविवार सुबह करीब 10 बजकर 15 मिनट पर तमिल भाषा में शपथ ग्रहण की। उन्होंने शपथ के दौरान तय लाइनों के अलावा और बातें कहीं, जिसके बाद उन्हें राज्यपाल अर्लेकर ने टोकते हुए कहा कि वो सिर्फ वही पढ़े जो लिखा गया है। इस खास अवसर पर विजय के साथ-साथ 9 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। इनमें एन आनंद, डॉ, केजी अरुणराज, आधव अर्जुन, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना भी शामिल हैं। ये सभी नेता विजय की पार्टी TVK के विधायक हैं। यहयोगी दलों के किसी विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही विजय ने बड़ा एक्शन लिया। उन्होंने कार्यभार संभालते ही चुनाव प्रचार के दौरान किए अपने वादों को पूरा करना शुरू कर दिया। उन्होंने दस्तावेज देखते ही सबसे पहले एक सेट साइन किया, जिसमें 200 यूनिट फ्री बिजली, महिला सुरक्षा दल और एंटी ड्रग्स स्क्वॉड बनाने के आदेश दिए गए हैं। बता दें विजय को उनके द्वारा किए गए वादों के चलते ही युवाओं ने बेहद पसंद किया और यही वजह है कि उन्हें बड़ी जीत भी हासिल हुई।

बता दें तमिलनाडु में कुल 234 सीटों में से विजय की TVK को 108 सीटें हासिल हुई थीं। बहुमत साबित करने के लिए उन्हें 118 सीटें चाहिए थी। इस वजह से उन्होंने कांग्रेस (5), CPI (2), CPI (M) (2), VCK (2), IUML (2) से हाथ मिलाया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल के सामने 121 सीटों के साथ बहुमत साबित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button