Tamannaah Bhatia के लेटेस्ट लुक से बढ़ा इंटरनेट का पारा, सेलेब्स भी हुए दीवाने
Tamannaah Bhatia's latest look sets the internet on fire
फिल्म जगत में मिल्की ब्यूटी के नाम से मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) एक बार फिर अपने खूबसूरत लुक्स को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्हें हाल ही में एक बुक Vvan के रिलीज के दौरान स्पॉट किया गया। इस बुक रिलीज के मौके पर तमन्ना बेहद बोल्ड अंदाज में एंट्री करती नजर आईं। उनका ये लुक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। तमन्ना के इस ग्लैमरस अवतार ने पलक झपकते इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया। तमन्ना के लुक की बात करें तो वो कट-आउट लो-वेस्ट डेनिम को पहने दिखीं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर का टी-शर्ट पहनी, जोकि वेस्ट पर नॉटेड थी। तमन्ना बेस मेकअप और खुले बालों में नजर आईं। तमन्ना की डेनिम वेस्ट साइड पर कट्स के साथ थी। उनका ये लुक बेहद इंटेंस लग रहा था। तमन्ना ने अपने इस स्टनिंग अवतार में करवाए फोटोशूट की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी तमन्ना के लुक के दीवाने होते दिख रहे हैं। राशा थडानी, कुशा कापिला, शिबानी दांडेकर जैसी सेलेब तमन्ना के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। देखें तमन्ना भाटिया की ग्लैमरस तस्वीरें।









Picture Courtesy Tamannaah Bhatia Instagram.



