Rahul Gandhi से शादी करना चाहती हैं Kangana Ranaut, दिया बड़ा बयान
Kangana Ranaut reportedly said she would “marry” Rahul Gandhi if he joins the BJP
बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा (BJP) नेता कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपनी बेबाकी की वजह से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने हाल ही में दिए एक बयान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से शादी करने की इच्छा जाहिर की है। कंगना का ये बेबाक अंदाज अब काफी चर्चा में है। वहीं उन्होंने शादी के लिए राहुल गांधी के सामने एक बड़ी शर्त भी रखी है, जिसे पूरा कर पाना शायद मुमकिन नहीं है।

Kangana Ranaut उन नेताओं में से हैं जो अपने स्टाइल स्टेटमेंट और बेबाकी के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने हाल ही में राहुल गांधी की ओर शादी का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने एक बेहद बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है। इस बयान में कंगना ने कहा, अगर राहुल गांधी बीजेपी ज्वाइन कर लेते हैं तो मैं उनसे शादी करने के लिए तैयार हूं। कंगना का ये बोल्ड अंदाज अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है। हालांकि ये साफ नहीं है कि ये कंगना ने सच में कहा है या ये सिर्फ अफवाह है।
कंगना रनौत जहां भी रहती हैं वो चर्चा में ही रहती हैं। उनका बोल्ड अंदाज उन्हें हमेशा सुर्खियों में बनाए रखता है। ऐसा ही कुछ उनके इस बयान की वजह से हो रहा है। उनके कहने भर से अब उनकी और राहुल गांधी की शादी की चर्चा तेज हो गई है। बता दें इससे पहले कंगना और चिराग पासवान की गहरी दोस्ती की वजह से भी दोनों की शादी की चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि इस मामले में कंगना ने साफ कहा था कि अगर उनके और चिराग के बीच कुछ भी रोमांटिक होता तो उनके कई बच्चे भी हो चुके होते। वहीं अब देखना होगा कि कंगना के इस स्टेटमेंट पर क्या राहुल गांधी कोई प्रतिक्रिया देते हैं।



