Isha Ambani Dress: ईशा अंबानी की ड्रेस में दिखी 26 प्रदेशों की झलक, 450 घंटों में बना खूबसूरत आउटफिट
Isha Ambani attend met gala pre party stuns in custom creation by Manish Malhotra
ईशा अंबानी (Isha Ambani) का लेटेस्ट लुक सुर्खियों में आ गया है। चर्चा में आया उनका ये लुक प्री-मेट गाला इवेंट के दौरान का है। इस मौके पर ईशा खूबसूरत ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आईं। उनका ये आउटफिट इंडो-वेस्टर्न अंदाज में था। जिसे देख ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ वेस्टर्न लुक की भी झलक दिखी। खास बात ये है कि इस आउटफिट को बनाने में करीब 450 घंटे का समय लगा है।

ईशा अंबानी (Isha Ambani Dress) द्वारा पहना गया ये आउटफिट किसी और ने नहीं बल्कि फेमस सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) द्वारा डिजाइन किया गया है। ईशा के इस आउटफिट की डिटेल्स से जुड़ा एक पोस्ट डिजाइनर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि ये एक कस्टम मेड आउटफिट है, जिसे खूबसूरत ईशा ने पहना है।
मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने बताया कि ईशा का ये आउटफिट 26 अलग-अलग बॉर्डर से मिलकर बना है। हर एक बॉर्डर भारत के अलग-अलग इलाके को रिप्रेजेंट करता है। इस ड्रेस में पूरे देश के भव्य हैरिटेज को दिखाया गया है। इस खूबसूरत आउटफिट को बनाने में 450 घंटों का समय लगा है। बता दें ईशा द्वारा पहने इस खूबसूरत और एलिगेंट आउटफिट की इंटरनेट पर जमकर तारीफ हो रही है।



