Tara sutaria और Aditya Roy Kapur की डेटिंग की चर्चा तेज, जानें क्या है मामला
Tara Sutaria and Aditya Roy Kapur are sparking dating rumours
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) को नया बॉयफ्रेंड मिल गया है। ऐसा हम नहीं बल्कि कुछ रिपोर्ट्स कह रही हैं। इन रिपोर्ट्स की मानें तो तारा सुतारिया का नया बॉयफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) हैं। दोनों को हाल ही में कई बार एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये जोड़ी अपने रिलेशन को काफी प्राइवेट रखना चाहती है।
तारा सुतारिया अपने एक्स बॉयफ्रेंड वीर पहरिया (Veer Pahariya) से अलग होने के बाद अब आदित्य रॉय कपूर के साथ अपनी नजदीकियां बढ़ाती नजर आ रही हैं। उन्हें हाल ही में आदित्य रॉय कपूर के घर जाते समय स्पॉट किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो ये जोड़ी हाल ही में एक बेहद प्राइवेट इवेंट में साथ समय बिताती हुई देखी गई थी, जिसके बाद से दोनों के लव एंगल की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को फॉलो किया है। इसके साथ ही जोड़ी को कई फिल्मी इवेंट्स में साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है इसके बावजूद दोनों की डेटिंग की चर्चा अब हैडलाइन्स बन गई है।
बता दें तारा सुतारिया पिछले कुछ समय से एक्टर वीर पहरिया के साथ रिलेशनशिप में थीं, दोनों ने इसे पूरी तरह से ऑफिशियल कर दिया था लेकिन सिंगर ए पी डिल्लन (AP Dhillon) के साथ बेहद करीब नजर आने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। वहीं तारा इससे पहले एक्टर अदार जैन (Aadar Jain) के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। कई साल तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों अचानक एक-दूसरे से अलग हो गए और अदान ने तारा की दोस्त से शादी कर ली।
बात आदित्य रॉय कपूर की करें तो वो एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) को डेट कर चुके हैं। दोनों काफी समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। यहां तक की दोनों को कई ट्रिप्स पर भी साथ देखा गया। इसके बाद आदित्य और अनन्या के बीच ब्रेकअप हो गया।
बाद में आदित्य का नाम एक्ट्रेस सारा अली खान और फातिमा सना शेख के साथ जोड़ा गया हालांकि ये मात्र खबरें ही नजर आईं। इससे पहले आदित्य एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को भी डेट कर चुके हैं। वहीं अब एक बार फिर आदित्य के लव रिलेशन की चर्चा ने जोर पकड़ा है। माना जा रहा है कि आदित्य और तारा अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस हैं और इसे शादी तक लेकर जाना चाहते हैं इस वजह से दोनों इसे काफी प्राइवेट रखने वाले हैं।



