News

Sonam Raghuvanshi के भाई गोविंद ने दी धमकी, बोले ‘मैं अपने साथ कुछ कर लूंगा’

Raja Raghuvanshi murder case wife Sonam Raghuvanshi got bail

इंदौर (Indore) के चर्चित राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) हत्याकांड में मुख्य आरोपी उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) को जमानत मिलते ही ये मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सोनम की जमानत से साथ ही उनके घरवालों पर भी निशाना साधा जा रहा है। हाल ही में सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा कि उनका सोनम से कोई वास्ता नहीं है लेकिन उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर ऐसा बार-बार हुआ तो वो कुछ कर लेंगे।

गोविंद रघुवंशी ने साफ शब्दों में कहा कि हमने ना कोई वकील किया और ना ही जमानत के लिए कोई कोशिश की, जो हुआ, वो कोर्ट के आदेश से हुआ। उन्होंने ये भी कहा कि उनका सोनम से अब कोई संबंध नहीं है और वे इस पूरे मामले में खुद को अलग मानते हैं। गोविंद ने कहा कि लगातार लग रहे आरोपों और मानसिक दबाव के चलते उनकी हालत बेहद खराब हो गई है। इसके आगे उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर मुझे ज्यादा परेशान किया गया, तो खुद को कुछ कर लूंगा’।

इस हत्याकांड में सोनम को करीब 11 महीने बाद जमानत मिली है। शिलॉन्ग की अदालत के इस फैसले ने जहां सोनम को राहत दी, वहीं मृतक राजा रघुवंशी के परिवार और आम जनता के बीच गुस्सा देखने को मिल रहा है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि ये फैसला उनके लिए बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय की उम्मीद थी, लेकिन जमानत मिलने से वे स्तब्ध हैं। विपिन का आरोप है कि पुलिस ने कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी समय पर साझा नहीं की, जिसका फायदा आरोपी पक्ष को अदालत में मिल रहा है। बता दें इस मामले में शिलॉन्ग पुलिस ने केस फाइल करते समय कुछ मामले को फाइल ही नहीं किया है। वहीं इस मामले में सोनम को जमानत मिलने के बाद अब उनका कथित बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा भी जेल से बाहर आ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button