VIRAL

Vijay Varma को मिल गई नई गर्लफ्रेंड, लंच डेट पर साथ आए नजर

Vijay Varma spotted with new GF Aaliyah Qureishi

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज मटका किंग (Matka King) को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में उनकी जोरदार एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच विजय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्हें पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस और सिंगर आलिया कुरैशी (Aaliyah Qureishi) के साथ स्पॉट किया जा रहा है, जिसके बाद से दोनों के लव अफेयर की चर्चा जोरों पर है।

विजय वर्मा और आलिया कुरैशी को शुक्रवार दोपहर एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों एक रेस्ट्रां से बाहर निकलते हुए स्पॉट किए गए। दोनों अपनी लंच डेट के बाद एक ही कार में रवाना हुए। विजय हमेशा की तरह बेहद कूल नजर आए। वहीं आलिया कैमरा देखते ही कार की ओर भागती देखी गईं।

इससे पहले भी इस कथित जोड़े को डिनर डेट के दौरान साथ स्पॉट किया गया था। दोनों की बढ़ती मुलाकातें देख माना जा रहा है कि आलिया विजय की नई गर्लफ्रेंड हैं, जिन्हें वो डेट कर रहे हैं। बता दें विजय इससे पहले एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) को डेट कर चुके हैं। कई साल एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इसके पीछे की वजह विजय वर्मा का नॉन कमिटेल होना बताया जाता है। वहीं तमन्ना के बाद उनका नाम को-एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ जोड़ा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button