IPL Super Over 2026: लखनऊ और कोलकाता के बीच हुआ सीजन का पहला सुपर ओवर
First Super Over of the season took place between Lucknow and Kolkata.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में इस सीजन का पहला Super Over लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच देखने को मिला। इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने जीत दर्ज की। वहीं लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता के खिलाड़ी रिंकू सिंह स्टार प्लेयर के रूप में नजर आए।
आईपीएल के 38वें मैच में लखनऊ और कोलकाता की जोरदार भिडंत देखने को मिली। मैच सिर्फ आखिरी ओवर तक ही नहीं खिचा बल्कि ये मुकाबला इस सीजन का पहला सुपर ओवर वाला मुकाबला भी बना। इस सुपर ओवर में कोलकाता ने जीत दर्ज करते हुए मैच अपने नाम कर लिया और लखनऊ की लगातार पांचवीं हार साबित हुई।
बात टॉस की करें तो ये लखनऊ ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले गेंदबाजी करने का फैसला काफी हद तक सही साबित भी हुआ क्योंकि केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर सिर्फ 155 रन ही बना सकी। ये देखते हुए लखनऊ की टीम और फैन्स को जीत नजर आ रही थी लेकिन, कोलकाता की टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी और फील्डिंग के दम पर इस मुकाबले को आखिरी गेंद तक खींच डाला। इस मैच की आखिरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने छक्का जड़ते हुए मैच को सुपर ओवर तक पहुंचा दिया।
मैदान पर छा गए रिंकू सिंह

रिंकू सिंह इस मैच में एक स्टार प्लेयर की तरह नजर आए। उन्होंने पहले कोलकाता की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए लड़खड़ती टीम को मैदान पर थामे रखा। उन्होंने 51 गेंद पर नाबाद 83 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम का स्कोर 155 रन पहुंचा। वहीं फील्ड पर भी रिंकू का जलवा देखने को मिला। उन्होंने लखनऊ की टीम के कुल पांच कैच लपके। यहीं नहीं सुपर ओवर में जीत के लिए 2 रन की जरूरत पर रिंकू ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ा और मैच कोलकाता के नाम कर दिया।



